WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई,
चोरी की गई हीरो मैस्ट्रो स्कूटी क्रमांक CG -10 U 5513 ,आरोपी के कब्जे से बरामद, आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में ) बी एन एस की की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध, नाम गिरफ्तार आरोपी- जागेश्वर विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम तमया, थाना सन्ना, जिला जशपुर ( छ ग)

जशपुर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई स्कूटी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई स्कूटी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया अनिमा लकड़ा, उम्र 35 वर्ष, वर्तमान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी टिकैतगंज जशपुर जो कि जिला अस्पताल जशपुर में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 09 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 9:15 बजे उन्होंने अपनी हीरो मैस्ट्रो स्कूटी क्रमांक CG 10 U 5513 को जिला अस्पताल स्थित सिटी स्कैन यूनिट के सामने पार्किंग में खड़ी कर ड्यूटी पर चली गई थीं। दोपहर लगभग 2:15 बजे वापस लौटने पर स्कूटी पार्किंग स्थल से गायब मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर लिए जाने पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

➡️विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं चोरी गए वाहन की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 13 जुलाई 2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मिलन चौक जशपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ मिला जिसके पास चोरी की स्कूटी हो सकती है, जिस पर पुलिस के द्वारा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम जगेश्वर राम विश्वकर्मा (उम्र 35 वर्ष) निवासी थाना सन्ना क्षेत्र बताया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के संदेहास्पद जवाब मिलने पर उससे गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने जिला अस्पताल परिसर से स्कूटी चोरी करना स्वीकार कर लिया।

➡️ पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से हीरो मैस्ट्रो स्कूटी बरामद कर विधिवत जप्त की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अस्पताल परिसर में खड़ी स्कूटी में चाबी लगी हुई देखकर उसके मन में चोरी करने का विचार आया। उसने अवसर का लाभ उठाकर स्कूटी चोरी कर अपने गांव ले गया तथा पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहन के आगे एवं पीछे अंकित नंबर को मिटा दिया। बाद में चोरी की स्कूटी लेकर पुनः जशपुर आने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

➡️मामले में आरोपी के द्वार अपराध स्वीकार करने व उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा,आरक्षक शोभनाथ सिंह, विनोद तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!