
सेवा संकल्प अभियान के तहत समडमा में हुआ ‘आंगन मिलन सेवा उत्सव’
सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समडमा में ‘आंगन मिलन सेवा उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
*कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह, पुष्पा बाई, कौशल्या बाई, कृष्णा बाई, बसंती साय, सुमित्रा बाई, केलमा कुजूर, सरपंच सहित ग्रामीण एवं जिला किसान मोर्चा महामंत्री श्री कपिलेश्वर सिंह समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*
इस दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। माताओं एवं बहनों के लिए मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण को समाज के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए ऐसे आयोजनों को ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।













