सेवा सेतु अभियान के तहत फरसाबहार में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित
फरसाबहार। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन फरसाबहार में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमंती भरत साय, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सत्यम सिंह, जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत, श्रीमती दुलारी सिंह, कपिलेश्वर सिंह, तपकरा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर प्रसाद सिंह सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में वृद्धजनों को साल एवं नारियल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वन पट्टा, राशन कार्ड, गैस सिलेंडर, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की जानकारी दी गई। शिविर में पहुंचे हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।













