
कोतईबीरा धाम मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
तपकरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कोतईबीरा धाम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य फरसाबहार श्री वेदप्रकाश भगत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री नटवर मूंदड़ा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमंती साय सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।













