जशपुर /फरसाबहार लावाकेरा।
लावाकेरा स्कूल परिसर में ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत वन्दे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह गोमती, सरपंच एवं पंचगण, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री श्री कपिलेश्वर सिंह सहित विद्यालय के आचार्यगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ के गायन से हुई। विद्यालय के विद्यार्थियों और आचार्यगण ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सामूहिक गायन में सहभागिता निभाई। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ सामूहिक गायन में सहभागिता करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देश के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने भी राष्ट्रहित और देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरपंच-पंचगण, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री कपिलेश्वर सिंह, विद्यालय के आचार्यगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सामूहिक गायन के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!