लगातार बारिश से सब्जी की फसल बर्बाद, दुलदुला क्षेत्र के किसान परेशान,
दुलदुला। क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने सब्जी की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। साथ ही खेती व भगवानी इन दिनों टमाटर, भाजी, आलू सहित अन्य सब्जियों की फसलों को बारिश से भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विपिन कुजूर ने बताया की इस बार खेती करने वाले किसान व बागवानी करने वाले किसान को
झेलनी पड़ेगी,दुलदुला क्षेत्र के कोरना, बहनी, डोब, मकरीबंधा, सिमड़ा, कस्तूरा, नोनियाताला सहित आसपास के कई गांवों में बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती की जाती है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने और फसलों के खराब होने से किसान परेशान हैं।
किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत और लागत लगाकर तैयार की गई फसल पर बारिश ने पानी फेर दिया है। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।













