ऑपरेशन शंखनाद: गौ तस्करी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्ता
जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम भलमंडा के पास नेशनल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 गौवंशों को मुक्त कराया था और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बशी अहमद (35), निवासी लोदाम, जशपुर और इमरोज खान (40), निवासी गुमला, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नगद भी जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!