जशपुर/दुलदुला। जिला प्रशासन और ओपन लिंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नन्हे सितारे’ कार्यक्रम की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 33 विजेता विद्यार्थियों को बुधवार को नवीन सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा कौशल, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में जिले के 1036 स्कूलों के 5587 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कविता वाचन, कहानी वाचन, स्पोकन इंग्लिश और स्पेलिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इसी क्रम में दुलदुला विकासखंड के कोरना स्कूल के शैक्षिक समन्वयक सुरेंद्र यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी प्रतिभा के माध्यम से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 33 विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!