फरसाबहार/जशपुरनगर:- छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन तहसील फरसाबहार के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया गया।
इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए रैली को सफल बनाया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। उन्होंने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन तहसील फरसाबहार के संयोजक देवशरण सिंह, सचिव हेमंत कुमार निकुंज, हेमंत कुमार पैंकरा एवं नरेश यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।
इस आक्रोश रैली में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की एकजुटता देखने को मिली। ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निराकरण की अपेक्षा जताई गई।













