छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन का जनजागरूकता अभियान

 

जशपुर/दुलदुला

सरगुजा संभाग के अंतर्गत जशपुर जिले के दुलदुला ब्लॉक के पतराटोली में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष फिरन यादव ने किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मुना खान, जिला प्रभारी विजय विश्वकर्मा, जिला संरक्षक तुला चौहान तथा उप संरक्षक गणेश राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने ड्राइवरों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ड्राइवरों को समझाते हुए कहा कि –

नशे की हालत में कभी वाहन न चलाएं।

सड़क पर वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करें।

नींद की स्थिति में वाहन न चलाएं।

निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

एम्बुलेंस व आपातकालीन वाहनों को रास्ता दें।

बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं।

अभियान में अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में दुलदुला थाना प्रभारी भी शामिल हुए और संगठन की पहल की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!