छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, जिला शाखा जशपुर की आवश्यक बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ /जशपुरनगर:-

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, जिला शाखा जशपुर की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक आज नारायणपुर निरीक्षण कुटीर में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री नंदकुमार यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विशेष रूप से संघ के संभागीय सचिव श्री अविनाश शर्मा गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराए।

बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य एजेंडा रहा:

1. वन कर्मचारियों की सदस्यता शुल्क (पत्थलगांव, बगीचा, सन्ना, मनोरा, नारायणपुर को छोड़कर)।
2. 11 सितम्बर 2025 को रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वन शहीद दिवस कार्यक्रम हेतु रवानगी पर चर्चा।
3. छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की त्रिवर्षीय कार्य योजना पर मंथन।
4. जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा।
5. अन्य आवश्यक विषय।
विचार-विमर्श एवं निर्णय:

बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने एजेंडा पर अपने विचार रखते हुए संगठन को एकता और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

संभागीय सचिव श्री अविनाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
“प्रांत के निर्देशों का पालन कर संगठन की एकता को बनाए रखना हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

जिलाध्यक्ष श्री नंदकुमार यादव ने विस्तृत रूप से सभी एजेंडों पर चर्चा करते हुए कहा कि –
“वन कर्मचारी संघ सदैव कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। ब्लॉक अध्यक्षों को यह स्पष्ट निर्देश है कि अपनी-अपनी इकाइयों को संगठित और मजबूत बनाए रखें। यदि किसी वन कर्मचारी के साथ कोई अहित होता है, तो संघ तुरंत एकजुट होकर खड़ा होगा और अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा। अधिकारियों का सम्मान करें, लेकिन अपना सम्मान खोने की स्थिति कभी न आने दें।”
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!