सिकिरमा नाटक प्रतियोगिता में माटीपहाड़ छर्रा प्रथम

सिकिरमा में आयोजित नाटक प्रतियोगिता में करमा, डोमकेच और सुवा नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.डी.सी. श्रीमती दुलारी सिंह, सरपंच अश्विनी साय (गारीघाट) और यशदीप पैंकरा (भगोरा) सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संघर्षपूर्ण मुकाबले में माटीपहाड़ छर्रा की टीम ने शानदार अभिनय और हिंदी, नागपुरी, छत्तीसगढ़ी व ओड़िया गीतों से निर्णायकों को प्रभावित कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतियोगिता स्थल पर भारी भीड़ और दुकानों की रौनक से मेले जैसा माहौल बना रहा।

इस कार्यक्रम में प्रेम कुमार यादव ने अपनी दमदार प्रस्तुति से ग्रामीण नाट्य मंचन में धूम मचा दी। वे अब तक जशपुर जिले और रायगढ़ में हजारों लोगों को नाटक की कला सिखा चुके हैं और लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!