नवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जशपुर :- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।
श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि मातृ शक्ति की आराधना और श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ मनाएं।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि देवी मां की कृपा से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन सुखमय बने और छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!