अंकिरा संकुल के आयुष सिंह को क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, शिक्षकों ने दी बधाई

जशपुर/फरसाबाहर :-  अंकिरा संकुल केंद्र के होनहार छात्र आयुष सिंह ने विकास खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में विभिन्न संकुलों के प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन अपनी ज्ञान–प्रतिभा और त्वरित उत्तर देने की क्षमता से आयुष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

आयुष की इस सफलता पर शैक्षिक समन्वयक अकबर मांझी सहित संकुल केंद्र के सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं ने खुशी व्यक्त की। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सभी ने आयुष को पुष्प गुच्छ और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि आयुष ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण पेश किया है।

आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, परिजनों के सहयोग और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर बड़े स्तर पर नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। विद्यालय परिवार ने आयुष को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अगली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!