भाजपा युवा मोर्चा जशपुर को मिली नई ताकत: नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम आगमन पर फरसाबाहर खेल मैदान में भव्य स्वागत, घपरा-रोटी से हुआ विशेष सम्मान,

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

जशपुर/फरसाबाहर

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला जशपुर के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम आगमन पर जिले में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फरसाबाहर के खेल मैदान में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही।
इसके पश्चात अपने संबोधन में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने युवाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की असली ताकत है और आने वाले समय में युवाओं को और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक घपरा-रोटी से तौल कर विजय आदित्य सिंह जूदेव का विशेष स्वागत किया गया, जो कार्यक्रम का आकर्षण रहा।
समारोह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!