*अंकिरा में छह दिनों तक चला रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, गुरुवार रात फाइनल में कांसाबेल टीम ने अंकिरा को हराकर जीती ट्रॉफी, बड़ी संख्या में दर्शक रहे मौजूद*

फरसाबाहर। क्षेत्र के ग्राम अंकिरा में आयोजित रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार की रात उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच कांसाबेल और अंकिरा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कांसाबेल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्रिकेट प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि यह रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता लगातार छह दिनों तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया और अपने खेल का प्रदर्शन किया। हर दिन शाम होते ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ मैदान में जुटने लगती थी। शाम 6 बजे से ही दर्शक मैच देखने के लिए पहुंचने लगते थे और देर रात तक खेल का आनंद लेते थे।
*फाइनल मैच के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तपकरा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य (डी.डी.सी.) श्रीमती दुलारी सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कपिलेश्वर सिंह उपस्थित रहे।* इस दौरान ग्राम पंचायत अंकिरा के सरपंच, उपसरपंच कैलास अवस्थी, समस्त पंचगण सहित राजकुमार सिंह, प्रताप सिंह, शिवा बाबा और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
फाइनल के दिन क्रिकेट मैच के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें डांस कार्यक्रम दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। देर रात तक लोग मैच और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। इस आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं का उत्साह और भी बढ़ता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!