फरसाबहार में शिशु संरक्षण माह दिवस मनाया गया, बच्चों को पिलाया गया विटामिन ए और कैल्शियम सिरप
फरसाबहार। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार में मंगलवार दोपहर 1 बजे शिशु संरक्षण माह दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 5 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए एवं कैल्शियम का सिरप पिलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दयानिधि मानिक, सभापति जनपद पंचायत सदस्य फरसाबहार उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायत फरसाबहार के सरपंच, बीएमओ श्री डहरिया, बीपीएम सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनों की उपस्थिति रही। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
















