बंसाझाल ग्राम पंचायत में अखण्ड महायज्ञ, 24 घंटे गूंजा कीर्तन

कुरचीकानि के बंसाझाल ग्राम पंचायत में अखण्ड महायज्ञ एवं अष्टप्रहरी राम नाम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। शनिवार की रात करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन लगातार जारी रहा।
इस दौरान ओडिशा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने हिंदी व ओड़िया स्वर में भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में डीडीसी दुलारी सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह भी शामिल हुए तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!