जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चारभाठी पहाड़ी इलाके में सोमवार को एयर एम्बुलेंस क्रैश होने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और ग्रामीण मौके की ओर पहुंचे, लेकिन जांच में ऐसी किसी घटना के प्रमाण नहीं मिले।

पहाड़ी क्षेत्र से धुआं उठने की सूचना के आधार पर इसे विमान हादसे से जोड़कर देखा गया था। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण जांच दल को पहुंचने में कठिनाई हुई।
मौके पर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया और ड्रोन से भी निगरानी की।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अब तक किसी एयर एम्बुलेंस या विमान क्रैश के सबूत नहीं मिले हैं। ग्रामीणों ने भी किसी विस्फोट की आवाज से इनकार किया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!