WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

जशपुर /फरसाबहार: जनपद पंचायत फरसाबहार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हो सका है। निर्माण कार्य के निष्पादन एवं पर्यवेक्षण में जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने को शासकीय सेवा आचरण नियमों के विपरीत माना गया है।
जनपद पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर आंगनबाड़ी भवन को चालू कर फोटो सहित लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!