*तुमला के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 43 छात्र-छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलजशपुर /तुमला।

शासन की महत्वाकांक्षी निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत तुमला स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं के कुल 43 छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह थीं। सहित जिला किसान मोर्चा महा मंत्री श्री कपिलस्वर सिंह उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित करते हुए कहा कि शासन की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, खासकर बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूल आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुकदेव प्रधान ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साइकिल मिलने से बच्चों का समय बचेगा और उनकी पढ़ाई में सुविधा होगी। उन्होंने शासन की इस जनहितकारी योजना की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, पालकों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। साइकिल प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!