शासकीय माध्यमिक विद्यालय फरसाबहार में 41 विद्यार्थियों को मिली सरस्वती साइकिल योजना की सौगा

 

फरसाबहार। शासकीय माध्यमिक विद्यालय फरसाबहार में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत फरसाबहार के सभापति दयानिधि मानिक उपस्थित रहे। उनके हाथों कुल 41 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत फरसाबहार के सरपंच, विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुजूर, हेमंत निकुंज, अमित जायसवाल, चौहान सर, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। साइकिल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। पालकों ने भी इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं पालकों ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सरस्वती साइकिल योजना जैसी छात्रहितैषी पहल के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!