बारिश नहीं होने से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों तक पाइप बिछाकर कर रहे सिंचाई

जशपुर। लगातार बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मजबूरी में किसान अब अपने खेतों तक लंबा पाइप बिछाकर पम्प से पानी पहुँचा रहे हैं। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे किसान चुडा मणि खेत में बिजली की लंबी तार जोड़कर और पाइप से पानी डालते दिखाई दिए।

किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मौसम मेहरबान नहीं हो रहा है। दलटोली, अंकिरा, भालूमुंडा, पेटामारा, तुमला सहित कई क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण फसलें प्रभावित होने लगी हैं। ऐसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीर साफ देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!