ब्लाक फरसाबहार उपसरपंच संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न। पहली बार फरसाबहार में बना उपसरपंच संघ , देखिए पुरी लिस्ट।।

आज दिन रविवार को कंवर धाम पमशाला में ब्लाक फरसाबहार उपसरपंच संघ का हुआ चुनाव हुआ सम्पन्न गंझीयाडीह उपसरपंच श्री किरण सिंह को सर्व सम्मति से संघ का संरक्षक नवनियुक्त किया ‌। वहीं फरसाबहार उपसरपंच संघ के अध्यक्ष बने कैलाश शंकर अवस्थी, सचिव हरिनन्दन चौहान, उपाध्यक्ष गंगाधर बाजपेई, उपाध्यक्ष अल्पना टोप्पो, सहसचिव तिलोवती यादव, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष गजाधर यादव एवं सत्यम सिंह बने मिडिया प्रभारी
उपसरपंच संघ के अध्यक्ष कैलाश शंकर अवस्थी ने चुनाव के बाद सभी उपसरपंचो को धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा उपसरपंच संघ को मजबूत किया जाएगा वहीं उपसरपंच के हित मजबूती से काम करेंगे। पंचायतों में उपसरपंच पद के अधिकार को मांग रखेंगे ।
वहीं फरसाबहार उपसरपंच संघ के चुनावी में सभी पंचायतों के उपसरपंच उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!