साले ने की अपने ही जीजा की हत्या – पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

🔹 थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोखंडी का मामला।
🔹 मृतक रामसाय राम (48 वर्ष) पत्नी को लेने गया था ससुराल।
🔹 साले सत्यम राम (25 वर्ष) ने बहन को भेजने से किया इंकार।
🔹 विवाद के दौरान साले ने जीजा के पेट में मारी लात, घर लौटने के बाद हुई मृत्यु।
🔹 डॉक्टर की पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट – अंतड़ी फटने व अत्यधिक रक्तस्राव से हुई मौत।
🔹 आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली में हत्या का अपराध बीएनएस की धारा 103 के तहत दर्ज।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी कुटका राम (72 वर्ष) निवासी ग्राम लोखंडी ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र मृतक रामसाय राम एवं उसकी पत्नी के बीच विवाद होने पर पत्नी मायके ग्राम बनडीपा (लोखंडी) चली गई थी।

दिनांक 21.08.25 की रात्रि लगभग 11 बजे मृतक रामसाय अपनी पत्नी को लेने मायके गया, जहाँ पत्नी के भाई आरोपी सत्यम राम ने बहन को भेजने से इंकार करते हुए विवाद किया और गुस्से में जीजा रामसाय के पेट पर जोरदार लात मार दी।

रामसाय घर लौटकर पेट दर्द की शिकायत करता रहा और दिनांक 22.08.25 को शाम लगभग 4 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

—

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

➡️ रिपोर्ट पर तत्काल मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया।
➡️ डॉक्टर की रिपोर्ट में मृत्यु का कारण – पेट में लगी चोट से आंत फटना एवं अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया।
➡️ साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सत्यम राम (25 वर्ष) के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
➡️ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, अपराध स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

—

पुलिस अधिकारियों की भूमिका

इस पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक आशीष तिवारी,
सहायक उप निरीक्षक जय सिंह मिर्रे,
आरक्षक विनोद तिर्की एवं रामप्रताप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत कांसाबेल क्षेत्र में एक मिनी ट्रक से 17 गौ वंशों को मुक्त कराया गया है, व तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, गौ वंश तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!