बारिश के लिए महिलाओं ने की भोलेनाथ से प्रार्थना

आमडीहा पंचायत।
लगातार बारिश नहीं होने से परेशान ग्रामीण अब धार्मिक आस्था के सहारे वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे आमडीहा पंचायत की महिलाएं बड़ी संख्या में कोतेबिरा से जल लेकर लौटीं।

महिलाओं ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामीण मिलकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं। उनका विश्वास है कि भोलेनाथ की कृपा से शीघ्र ही मेघ बरसेंगे और सूखे की स्थिति से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!