शिक्षक ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, कराया न्योता भोज

जशपुर। दुलदुला विकासखंड के प्राथमिक शाला सपघरा में पदस्थ प्रधान पाठक सरस्वती जगत ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद शिक्षक सरस्वती जगत ने केक काटकर बच्चों व शिक्षकों के साथ जन्मदिन का उत्सव मनाया।
इस मौके पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। न्योता भोज के रूप में मिठाई का वितरण किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थी व शिक्षकगण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!