कुनकुरी: बेटे ने की मां की नृशंस हत्या, गाना गाता रहा आरोपी

कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कलयुगी बेटे जीत राम यादव ने अपनी ही मां गुला बाई की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके पर ही बैठा गाना गाता रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रथम दृष्टि में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!