ऑपरेशन आघात: निगरानी बदमाश के घर से 16 किलो गांजा बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख 50 हजार कीमत का गांजा, स्कॉर्पियो व स्कूटी जप्त थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव का मामला

ऑपरेशन आघात: निगरानी बदमाश के घर से 16 किलो गांजा बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार,
4 लाख 50 हजार कीमत का गांजा, स्कॉर्पियो व स्कूटी जप्त
थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव का मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन आघात के तहत थाना बागबहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कुकरगांव निवासी निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से 16 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी रामप्रताप यादव अपने घर में बिक्री हेतु गांजा छिपाकर रखा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम जब आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी व परिजन पुलिस से विवाद कर ताला लगाकर फरार हो गए। संदेह होने पर पुलिस ने विधिवत ताला तोड़कर तलाशी ली, जिसमें सोफे के नीचे, कूलर के अंदर व आंगन में खड़ी सफेद स्कॉर्पियो (CG14MD5804) से गांजा बरामद हुआ। मौके से स्कॉर्पियो व एक स्कूटी भी जप्त की गई।

आरोपी के खिलाफ थाना बागबहार में धारा 8, 20(बी)(2)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रामप्रताप यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक लव चौहान, महिला प्रधान आरक्षक अलिका पैंकरा, आरक्षक पवन पैंकरा व अजय खेस की सराहनीय भूमिका रही।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बागबहार क्षेत्र में एक निगरानी बदमाश के कब्जे से 16 किलो गांजा बरामद किया है व उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!