जिलेभर में महिलाओं ने किया हरितालिका तीज व्रत

जशपुर। जिलेभर में मंगलवार की शाम महिलाओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना की, वहीं अविवाहित युवतियों ने मनचाहा वर पाने की इच्छा से यह व्रत किया।

जशपुर, फरसाबाहर, दुलदुला, तपकरा, कुनकुरी, कांसाबेल सहित पूरे जिले में महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर गौरी-शंकर की विधि-विधान से पूजा की और निर्जला व्रत का पालन किया।

स्थानीय पंडितों द्वारा तीज व्रत कथा का वाचन किया गया, जिसे श्रद्धापूर्वक महिलाओं ने सुना और सामूहिक रूप से भक्ति भाव में डूबी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!