गणेश उत्सव की धूम : पेटामारा सहित कई चौक-चौराहों में गणेश भगवान विराजमान

अंकिरा क्षेत्र के पेटामारा सहित कई चौक-चौराहों पर बुधवार को विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की आरती उतारी गई।

पेटामारा की समितियों ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी की है। समिति के गजाधर बेहरा, अविनाश अवस्थी,पीताम्बर यादव, पिंटू यादव, राजू श्रीवास, गोकुला कालो सहित अन्य सदस्य आयोजन में जुटे हुए हैं। पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में कई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!