छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंघ ने चलाया जागरूकता अभियान, सभी गाड़ियों को रोककर नियमों का पालन करने समझाइश दे रहे है

छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंघ ने चलाया जागरूकता अभियान, सभी गाड़ियों को रोककर नियमों का पालन करने समझाइश दे रहे है

बुधवार की शाम करीब 4 बजे तपकरा में छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंघ द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इस अभियान के तहत महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सड़कों पर निकलकर हर बड़ी – छोटी गाड़ियों को रोक रहे हैं और चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दे रहे हैं।
महासंघ के जशपुर जिलाध्यक्ष फिरन यादव और सरजू ठाकुर जिला ब्लॉक अध्यक्ष, ने बताया कि जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों की रोकथाम और लोगों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि चालक नियमों का पालन करें तो न केवल उनकी बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी सुरक्षित रह सकती है।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने चालकों से अपील की कि वे बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन न चलाएं, शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें और स्पीड लिमिट का पालन करें।
महासंघ ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान जिले के विभिन्न चौक – चौराहों, हाइवे और भीड़ – भाड़ वाले इलाकों में लगातार जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य चालकों और आम जनता को यह संदेश देना है कि यातायात नियमों का पालन करना हर किसी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!