जशपुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत जशपुर पुलिस ने फरवरी माह में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक विनोद भूइहर (उम्र 50 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी, लेकिन आरोपी की धमकी से भयभीत परिजन मामले को छुपा रहे थे और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे।
मृतक की बहन विमला प्रधान की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
डॉक्टर की पीएम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं, बल्कि हत्या थी।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सतत पूछताछ से आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।

*हत्या का खुलासा*

25 फरवरी की रात गांव में डीजे कार्यक्रम के दौरान मृतक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ लौटा रहा था। तभी आरोपी सुखनंदन भूइहर (उम्र 29 वर्ष) ने मृतक की पत्नी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने मृतक को लात-घूंसों से पीटा और उसका सिर सड़क पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी व बेटी को धमकाया कि घटना का खुलासा करने पर उन्हें भी जान से मार देगा। भयवश परिजन चुप रहे और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने संदेही सुखनंदन भूइहर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

*पुलिस की भूमिका*

इस पूरे मामले में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश यादव तथा आरक्षक बूटा सिंह, अभय चौबे, सुशील तिर्की, निर्मल नाग व अमित साय की अहम भूमिका रही।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से कोतबा क्षेत्र में हुए एक हत्या के प्रकरण को सुलझाते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!