तुमला थाना क्षेत्र के सराईटोली पुल के पास फंसा ट्रेलर , राहगीर हो रहे परेशान

जशपुर /अंकिरा
तुमला थाना अंतर्गत सराईटोली पुल के समीप एक ट्रेलर खराब होकर पुल पर फंस जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेलर चालक ने बताया कि वह झारखंड से रायगढ़ की ओर जा रहा था, तभी रास्ता खराब होने की वजह से ट्रेलर का एक्सल टूट गया। ट्रेलर में सरिया (छड़) लोड होने से स्थिति और जटिल हो गई है।
ग्रामीणों ने जानकारी दी कि पुल पहले से ही संकरा है, ऐसे में
ट्रेलर के खराब होने से सड़क पर लंबा जाम लग गया है। मोटरसाइकिल वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह आवाजाही कर रहे हैं।
ट्रेलर चालक ने बताया कि यदि मालिक समय पर रिपेयरिंग की व्यवस्था करवा देता है तो ट्रक जल्द ठीक हो जाएगा, लेकिन आज ही मरम्मत होने की संभावना कम है। संभवतः कल तक ट्रेलर बन जाएगा और मार्ग फिर से सामान्य हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!