चट्टिडाड़ में हुआ नाटक प्रतियोगिता, महुवाडीह की टीम रही प्रथम

चट्टिडाड़ में आयोजित नाटक प्रतियोगिता में शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में तीन टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें महुवाडीह की टीम ने प्रथम स्थान, बागबहार परहाटोली की टीम ने द्वितीय स्थान और सीमाबारी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम आधी रात तक संघर्षपूर्ण रहा, जहाँ तीनों टीमों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा। अंततः महुवाडीह की नाटक पार्टी ने सुबह 6 बजे तक अपने शानदार अभिनय और प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित कर निर्णायक मंडली से प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

प्रतियोगिता स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। चारों ओर जनसैलाब जैसा नजारा था और विविध प्रकार की दुकानें सजने से मेले जैसा वातावरण बन गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!