लैलूंगा-लवाकेरा मार्ग पर सड़क हादसा, युवक गंभीर घायल

लैलूंगा से लावकेरा जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित करमटोली (गोलीडीह) मेन रोड में सोमवार सुबह करीब 9 बजे ट्रक और मोटरसाइकिल सवार युवक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में सरकारा निवासी राजकुमार करवा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही तुमला पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल युवक को फरसाबाहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!