ऑपरेशन मुस्कान: जशपुर पुलिस ने दो बच्चियों को ढूंढ, दो परिवारों के चेहरे पर लौटाई खुशियां

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow


थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक व थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक गुम बच्ची को ढूंढ ,किया परिजनों के सुपुर्द
थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत मामले में अंबिकापुर से ढूंढ वापस लाई गुम बालिका को , जशपुर पुलिस
थाना कुनकुरी के मामले में आरोपी जगतपाल भगा ले गया था, नाबालिक बालिका को
शादी का झांसा दे किया था, नाबालिक का किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपी जगतपाल के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 137(2),62(2)(M),87 व पॉस्को एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध
गिरफ्तार आरोपी:- जगतपाल साय, उम्र 26 वर्ष
गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस गुम बच्चियों को ढूंढने हेतु ऑपरेशन मुस्कान चला रही है, जिसके तहत पुलिस लगातार गुम बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर ढूंढ रही है। इसी क्रम में थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत मामले में एक नाबालिक बालिका को सूचना के चंद घंटों में ही अंबिकापुर से ढूंढ, सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है वहीं थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले में भी एक नाबालिक बालिका को ढूंढ परिजनों को सौंपा गया है।
थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.08.25 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया,कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी, दिनांक 28.08.25 की शाम को घर में बिना बताए कहीं चली गई है,। प्रार्थिया व उनके परिजनों के द्वारा आस पड़ोस, रिश्तेदारों, इत्यादि में पता साजी की गई, कहीं पता नहीं चला।
रिपोर्ट पर थाना बगीचा में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर, मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, पता साजी में लिया गया था।
चूंकि मामला एक नाबालिक बालिका के गुम होने से संबंधित था, अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा गुम बालिका की पता साजी हेतु थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, पुलिस टीम के जब द्वारा गुम बच्ची की पता साजी की जा रही थी, तब पुलिस के टेक्निकल टीम के मदद से पता चला कि, बालिका अंबिकापुर के गंगानगर क्षेत्र में है, जिस पर पुलिस की टीम तत्काल अंबिकापुर रवाना हो कर टेक्निकल टीम के सहयोग से गंगानगर क्षेत्र से नाबालिक को सकुशल दस्तयाब कर वापस लाई।
➡️ पूछताछ पर गुम बालिका ने बताया कि वह काम की तलाश में घर में बिना बताए, अंबिकापुर आ गई थी,। पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है।

➡️ मामले की कार्यवाही व तीनों बच्चियों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो, आरक्षक मुकेश पांडे व रमेश गृही की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले में कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने दिनांक 29.08.25 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी दिनांक 28.08.25 की शाम को गणेश पूजा आरती, के लिए जा रही हूं कहकर, घर से निकली थी, परंतु वापस नहीं आई, जिस पर परिजनों के द्वारा आस पड़ोस, रिश्तेदारों में पता साजी किया गया कहीं पता नहीं चला, उन्हें संदेह है कि उसकी नाबालिक बेटी को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर कर ले जाया गया है।
➡️ रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर, पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका की पातासाजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस के टेक्निकल टीम व परिजनों के सहयोग से पुलिस को पता चला कि उक्त गुम नाबालिक बालिका , थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक जंगल में आरोपी जगत पाल साय, उम्र 26 वर्ष के साथ है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक जंगल के किनारे से, नाबालिक बालिका को आरोपी जगतपाल साय के कब्जे से बरामद किया गया, व आरोपी जगतपाल को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर गुम नाबालिक बालिका ने बताया कि, आरोपी जगतपाल साय के द्वारा, उससे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर, बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया था। इस दौरान आरोपी जगतपाल के द्वारा उसका शारीरिक शोषण भी किया गया है। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी जगतपाल के विरुद्ध बी एन एस की धारा 62(2)(M),87 व पॉस्को एक्ट की धारा 4,6 जोड़ते हुए, आरोपी के अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, आरक्षक प्रदीप एक्का, व महिला आरक्षक रीना केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए, थाना बगीचा व कुनकुरी क्षेत्र अंतर्गत मामले में दो बच्चियों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है, ऑपरेशन मुस्कान निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!