ग्राम जुरूडांड़ (थाना बगीचा) में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई एक्सीडेंट की घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी,

ग्राम जुरूडांड़ (थाना बगीचा) में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई एक्सीडेंट की घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी,

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

घायलों की उचित ईलाज हेतु निर्देशित किया गया है,
घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यू हो गई है, आरोपी चालक सुखसागर वैष्णव के विरूद्ध BNS की धारा 281, 125(A), 105 का अपराध दर्ज एवं घटना कारित बोलेरो वाहन जप्त।

आरोपी का नाम:- चालक सुखसागर वैष्णव, उम्र 40 वर्ष निवासी कुदमुरा थाना बगीचा।
मृतकों के नाम:-
1.अरविंद केरकेट्टा, उम्र 19 वर्ष
2.विपिन प्रजापति, उम्र 17 वर्ष
3.खिरोवती यादव, उम्र 32 वर्ष
सभी जुरूडांड थाना बगीचा के रहने वाले हैं।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.09.2025 की रात्रि लगभग 11 बजे थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम जुरूडांड के बगीचा – जशपुर मार्ग में लगभग 120-150 लोग गणपति विसर्जन के लिए निकले थे, गणेष की प्रतिमा को छोटा हाथी में रखा गया था, पीछे ट्रैक्टर एवं डी.जे. चल रहा था, इसी दौरान एक बोलेरो वाहन क्रमांक सी.जी. 15 सी.आर. 1429 का चालक सुखसागर वैष्णव उम्र 40 वर्ष निवासी कुदमुरा ने शराब के नषे में तेजी और लापरवाहीपूर्वक बोलेरो वाहन को चलाते हुए भीड़ में अपनी गाड़ी घुसा कर एक्सीडेंट कर दिया, इस घटना में 03 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। साथ ही मौके पर जिले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कोसले भी पहुंचे। घायलों के उचित ईलाज की व्यवस्था की गई है। मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी वाहन चालक सुखसागर वैष्णव को अभिरक्षा में लिया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान बोलेरो वाहन चालक के द्वारा शराब के नषे में तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर दुर्घटना कारित किया है, मामले में अपराध दर्ज हो गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!