फरसाबहार ब्लॉक में संकुल समन्वयक एवं प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित

आज विकासखंड फरसाबहार में समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक तथा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में “यशस्वी जशपुर” के निर्देशों की पुनः जानकारी दी गई।

साथ ही जुलाई माह की मासिक परीक्षा में प्राप्त अंकों/ग्रेड की समीक्षा की गई। विशेषकर सी एवं डी ग्रेड प्राप्त विद्यालयों के संबंध में कारणों की जानकारी ली गई तथा अगले ग्रेड में सुधार लाने हेतु किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई।

अधिकांश प्रधान पाठकों ने विद्यार्थियों की अनियमित उपस्थिति को मुख्य कारण बताया। इस पर निर्णय लिया गया कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों की तर्ज पर प्रत्येक विद्यालय में पालक-शिक्षक एवं SMC प्रतिनिधियों का व्हाट्सएप समूह बनाया जाए। इसके माध्यम से शिक्षकों को अनियमित छात्रों के पालकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, प्रतिमाह पालक बैठक आयोजित करने, अनियमित विद्यार्थियों के अभिभावकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सभी पालकों को मासिक परीक्षा के परिणाम से अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!