मोबाइल पर बात कर रही महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

मोबाइल पर बात कर रही महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

जशपुर। तपकरा वन परिक्षेत्र के सागजोर पंचायत में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की रहने वाली 50 वर्षीय चम्पा बाई अपने घर के बाहर मोबाइल पर बात करते हुए टहल रही थीं। इसी दौरान जंगल से निकला एक दंतैल हाथी अचानक वहां पहुंचा और चम्पा बाई पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को हाथी के आने का अंदेशा ही नहीं हुआ। हाथी ने उन्हें सूंड से पकड़कर करीब 10 मीटर तक घसीटा और फिर पैरों से कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।वन विभाग के रेंजर आशा लकड़ा ने बताया कि यह हाथी पिछले तीन दिनों से ओडिशा क्षेत्र में विचरण कर रहा था और अचानक गांव में घुस आया। विभाग की टीम लगातार हाथी को खदेड़ने और सुरक्षित दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी।गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!