विकासखंड फरसाबहार के बीईओ एवं बीआरसी सम्मानित

जशपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर विनोबा एप फाउंडेशन एवं यशस्वी जशपुर के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन कॉम्प्लेक्स, जशपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

विकासखंड फरसाबहार से संकुल शैक्षिक समन्वयक भागीरथी यादव, शिक्षिका देवंती पैंकरा, नीलांबर दास तथा राधा सिदार को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया।

जिला स्तर पर फरसाबहार विकासखंड को विनोबा फाउंडेशन एवं यशस्वी जशपुर के निर्देशों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और सभी कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवेंद्र सिंह को विशेष सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे यशस्वी जशपुर अभियान एवं विनोबा एप फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रेरणा दी और कहा कि उत्कृष्ट शिक्षकों से प्रेरणा लेकर अन्य शिक्षक भी अपने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण कार्य करें।

कलेक्टर ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!