फरसाबहार से रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

जशपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी रामलला दर्शन योजना के तहत जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा यात्रियों के लिए यात्रा, भोजन और आवास की संपूर्ण व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, ताकि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक कारणों से भगवान राम के दरबार तक जाने से वंचित न रह सके।

इसी कड़ी में फरसाबहार ब्लॉक से श्रद्धालुओं का एक दल बुधवार को अयोध्या रवाना हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, डी.डी.सी. श्रीमती दुलारी सिंह, हेमंती साय जनपद पंचायत अध्यक्ष, फरसाबहार जनपद अध्यक्ष, मंडल के कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना आस्था और संस्कृति को बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास है। इससे ग्रामीण अंचल के वे लोग भी प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान अयोध्या जाकर दर्शन कर सकेंगे, जिनके लिए पहले यह यात्रा आर्थिक दृष्टि से कठिन थी।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक बसों की व्यवस्था की गई है। भोजन और रहने के लिए पूरी टीम को सरकार द्वारा निर्धारित स्थलों पर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जत्थे के रवाना होते समय भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने भगवान राम के जयकारों के बीच अयोध्या दर्शन के लिए प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!