पुराईनबंद में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, बच्चों और ग्रामीणों ने कराई जांच

जशपुर। पुराईनबंद में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों और बच्चों का बारी-बारी से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, आंख, दांत सहित अन्य सामान्य जांच की गई और आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, सीताराम, डी.डी.सी. श्रीमती दुलारी सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने स्वास्थ्य जांच जैसे जनहित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों को समय पर रोगों की पहचान और उपचार में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर जांच कराने की अपील की।

शिविर में आए ग्रामीणों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को बड़ी राहत मिलती है और बिना किसी खर्च के उपचार संबंधी जानकारी आसानी से मिल पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!