माध्यमिक विद्यालय नोनिया ताला में टाई-बेल्ट व रिबन वितरण, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान

दुलदुला/जशपुर।
विकासखंड दुलदुला के संकुल केंद्र सिरिमकेला अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय नोनिया ताला में आज छात्र-छात्राओं को टाई, बेल्ट और रिबन का वितरण किया गया। यह वितरण विद्यालय में पदस्थ शिक्षक भुवनेश्वर सूर्यवंशी द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रधान पाठक आनंद कुमार लकड़ा ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्री राजेश कुमार साय ने सभी बच्चों को निर्धारित यूनिफॉर्म में आने की सलाह दी।
विद्यालय में कुल 42 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सभी को 20 तक पहाड़ा याद करने और अंग्रेजी में अपना परिचय देने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें अधिकांश बच्चों ने सफलता हासिल की। सामग्री वितरण पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उन्होंने शिक्षकों को धन्यवाद दिया।
शिक्षकों का यह प्रयास बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और शिक्षा के प्रति रुचि जगाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!