पेरवांआरा में दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब, हाथियों के डरे से ग्रामीणों में दहशत

फरसाबाहर विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित ओडिशा सीमा से सटे ग्राम पंचायत सागजोर के पेरवांआरा में बीते दो दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं।इधर, लिंगा जंगल में हाथियों का डेरा लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग के कर्मचारी लगातार ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की समझाइश दे रहे हैं।बिजली गुल होने के कारण ग्रामीण रातभर जागकर अपनी सुरक्षा करने को मजबूर हैं। क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बबलू पांडेय ने रविवार की रात करीब 8:30 बजे अंकिरा क्षेत्र के व्हाट्सएप ग्रुप में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!