भेजरीडांड में सड़क को लेकर ग्रामीणों का विरोध, बालू परिवहन रोका

रविवार की शाम करीब 4 बजे, फरसाबाहर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भेजरीडांड में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब सड़क की स्थिति से नाराज़ ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से बालू के परिवहन पर रोक लगा दी।
ग्रामीणों का कहना था कि “पहले सड़क की मरम्मत की जाए, उसके बाद ही बालू का परिवहन किया जाए।”

सूचना मिलते ही तुमला पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और आवागमन सामान्य हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!