ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्ता
ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 17 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। सिटी कोतवाली क्षेत्र में 08 गौवंशों को पैदल हांककर ले जा रहे आरोपी अजय नगेशिया (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
वहीं, लोदाम थाना क्षेत्र के जामटोली में पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन JH-05-DD-7297 को पकड़ा, जिसमें ठूंस-ठूंसकर 09 गौवंश भरे मिले। इनमें से 02 गौवंशों की मृत्यु हो चुकी थी। वाहन चालक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप जब्त कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि “गौ तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’ निरंतर जारी है। थाना सिटी कोतवाली जशपुर एवं थाना लोदाम क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में कुल 17 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा थाना लोदाम क्षेत्र के मामले में तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त किया गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है। गौवंश तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”













