पुराईनबंध में श्री गिरी गोवर्धन पूजा समिति द्वारा भव्य आयोजन

ग्राम पुराईनबंध में श्री गिरी गोवर्धन पूजा समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह और मुख्यमंत्री के निजी सहायक श्री भजन साय रहे। उनके साथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कपिलश्वर सिंह, सरपंच अनुज पैंकरा, बीडीसी सदस्य अनिल यादव तथा यादव समाज के अध्यक्ष संपेट यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रीमती दुलारी सिंह ने यादव समाज के इतिहास, परंपरा और एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके उद्बोधन से उपस्थित लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया।

रात में आयोजित नाटक प्रतियोगिता में महुवाडीह टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कपिलश्वर सिंह ने गुरुवार की शाम 4 बजे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!