ऑपरेशन आघात: 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा जशपुर पुलिस ने, गिरफ्तार कर भेजा जेल

मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत, दो ज़रकीन में कच्ची महुआ शराब को भरकर बिक्री हेतु ले जा रहा था आरोपी, आया पुलिस की गिरफ्त में
आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम गिरफ्तार आरोपी – जीतू उर्फ डैनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुखबासु पारा, कोरवा डेरा, कुनकुरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ.ग)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.10.25 को थाना कुनकुरी पुलिस को मुखबीर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि, सुखबासु पारा, कुनकुरी, निवासी जीतू उर्फ डैनी, अपने साथ दो जरकिन में अवैध रूप से महुआ शराब भरकर, गड़ाकाटा की ओर पैदल जा रहा है, व बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है, ।
जिस पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा, मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पुलिस टीम के साथ, गड़ा काटा कुनकुरी की ओर रवाना हुआ गया, तभी रास्ते में दुर्गा पंडाल के पास मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति मिला , जो कि एक झोला में, दो प्लास्टिक की जरकिन को रखा था, पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्ध को रोककर, पूछताछ करने पर, उसने अपना नाम , जीतू उर्फ डैनी, सुखबासु पारा, कोरवा डेरा कुनकुरी का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध जीतू उर्फ डैनी, के पास रखे, झोले की तलाशी ली गई तो, उसमें प्लास्टिक की दो ज़रकीन में, अवैध रूप से रखा गया, कच्चा महुआ शराब मिला। पुलिस के द्वारा आरोपी जीतू उर्फ डैनी से उक्त कच्चा महुआ शराब को रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी जीतू उर्फ डैनी को हिरासत में लिया गया व उसके कब्जे से दो जरकिन सहित 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त किया गया।
पुलिस की पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, आरोपी जीतू उर्फ डैनी के खिलाफ थाना कुनकुरी में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व 10 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक छवि कांत पैंकरा, आरक्षक सुजीत खाखा , व नगर सैनिक अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि कुनकुरी क्षेत्र में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ, एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, नशे सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!