निस्वार्थ मदद : समाजसेवी मोहनलाल अग्रवाल ने परिवार सहित किया कंबल वितरण

500 से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंची गर्माहट

कोतबा। धर्मनगरी कोतबा के समाजसेवी मोहनलाल अग्रवाल ने बुधवार दोपहर अपने परिवार के साथ 500 से अधिक जरूरतमंद, बुजुर्गों और महिलाओं को कंबल व फल वितरित किए।
यह कार्यक्रम उनके पिता के नाम से निर्मित सेठ गोविंदराम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ, जहां लोगों के लिए नाश्ता-पानी की व्यवस्था भी की गई।

कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। ग्रामीणों ने कहा कि रायगढ़ में रहकर भी श्री अग्रवाल हर साल ठंड के मौसम में कोतबा आकर जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

कार्यक्रम में अग्रवाल परिवार के सदस्य देवकीनंदन, मनीष, सागर अग्रवाल सहित नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमन सुनील शर्मा और कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि “जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। हमारी कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति ठंड में बिना गर्म कपड़े के न रहे।”

इस सेवा कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!